29जेएनडी39: कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद किसान व प्रशिक्षक। स्र
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को जैविक खेती के आधुनिक तरीकों से अवगत करवाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. धीरज पंघाल की अध्यक्षता में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य समंवयक एवं वैज्ञानिक डॉ. धीरज पंघाल ने कहा कि किण्वित जैविक खाद टिकाऊ खेती का मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि यह खाद मिट्टी की उर्वरता और सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
किण्वित जैविक खाद मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ उसकी संरचना और जल धारण क्षमता में भी सुधार करती है। डॉ. धीरज पंघाल ने कहा कि किण्वित जैविक खाद का उपयोग रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करता है। संवाद