फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधवा की हड़पी प्रॉपर्टी, 20 लाख भी नहीं लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ससुरालवालों ने विधवा की प्रॉपर्टी हड़प ली और रजिस्ट्री के लिए दिए 20 लाख रुपये भी नहीं लौटाए। सदर थाना सफीदों ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कारखाना निवासी महिला रीना देवी ने पुलिस एफआईआर में बताया कि पांच अक्तूबर को उनके पति रूबल की मौत हो गई थी। मौत के 20-25 दिन बाद उनकी सास कमला देवी ने चाचा ससुर मेहर सिंह के बहकावे में आकर उनके और गांव के तीन युवकों के खिलाफ पति रूबल की हत्या की एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
मामले की जांच सफीदों पुलिस ने कर ली है। इसके बाद भी उनके चाचा ससुर के कहने पर उसे सीआईए में ले जाकर डीएसपी पूछताछ कर चुके हैं। वह अपने पति रूबल की हत्या में दोषी नहीं पाई गई। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

19 जनवरी को महिला मायके से अपनी सुसराल गांव कारखाना आई थी। घर में आते ही सास कमला देवी, चाचा ससुर मेहर सिंह और उसका लड़का शिवम, सुभाष, उसका लड़का राजु, सुभाष की पत्नी ताने देने लगे। उसे और बेटियों को घर से निकलवाने के लिए कहने लगे।
आरोप है कि मेहर सिंह, उसका लड़का शिवम रूबल की मौत के बाद कारों के कागजात उनके घर से लेकर गए। रूबल से चाचा ससुर मेहर सिंह ने प्लॉट के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। मेहर सिंह को प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी थी जो मेहर सिंह ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और न ही राशि लौटाई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झूठे मामले में फंसा जेल भेजकर प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं ससुरालवाले
विधवा ने आरोप लगाया कि मेहर सिंह ने तीन साल पहले अपने लड़के शुभम को विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये लिए थे और लड़की कोमल को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की राशि ली थी। इसके अलावा पांच लाख कोमल की शादी के समय लिए थे जो मेहर सिंह ने अब तक नहीं लौटाए। आरोप लगाया कि चाचा ससुर मेहर सिंह उसे झूठे मामले में फंसा जेल भेजकर सारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। वहीं घर से निकालकर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें