फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करने की मांग को लेकर महिला अतिथि अध्यापकों ने विधायक को सौंपा खून से लिखा पत्र

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अतिथि अध्यापक। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को खून से लिखा पत्र सौंपा। इससे पहले अतिथि अध्यापकों ने नेहरू पार्क में बैठक की और शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान नरेंद्र श्योकंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले 2014 में अतिथि अध्यापकों को एक कलम से नियमित करने का वायदा किया था। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भी इस बात का जिक्र किया था लेकिन आज तक अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया गया है।
सुनीता, मुकेश, शालिंदा, भावना, कुसुम, सुनीला, धर्मेेंद्र सिंह, वजीर सिंह, शमशेर सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, महावीर, जगमाल सिंह, शशि मलिक, कुलदीप मलिक ने कहा कि भाजपा को अपने चुनावी वायदे को पूरा करना चाहिए। शिक्षा विभाग में होने वाली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में नियमित अध्यापकों के साथ ही सभी अतिथि अध्यापकों के पदों को खाली न मानते हुए तबादला प्रक्रिया में नियमित अध्यापकों के साथ ही शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें