फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला साइकिलिस्टों ने दिखाया दम, प्रीति ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
07जेएनडी14: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता के आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में जींद-किशनपुरा हाईवे रोड पर खेलो इंडिया महिला सिटी लीग व साइकिलिंग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला व पुरुष साइकिलिस्टों ने भाग लेकर फिट इंडिया, स्वस्थ भारत और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
सीनियर वर्ग में प्रीति ने स्वर्ण पदक, प्रिया ने रजत पदक और शारदा ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर वर्ग में पलक प्रथम, दीपांशी द्वितीय और इशानी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू और ब्लॉक समिति सदस्य महिपाल सिंह कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि साइकिलिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत आधारशिला है। बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के दौर में साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। साथ ही खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
साइकिलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव संजय कुमार हैबतपुर ने बताया कि खेलो इंडिया महिला सिटी लीग का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साइकिलिंग को बढ़ावा देना और महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन न केवल उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें