फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बैंक मैनेजर की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रामपुरा रोड निवासी 30 वर्षीय महिला बैंक मैनेजर की वीरवार रात को जहर के प्रभाव से पानीपत के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला के मायके के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अंबाला जिले के गांव तेपला निवासी रविंद्र ने कहा कि उन्होंने एक नवंबर 2015 में अपनी बेटी हरप्रीत कौर की शादी सफीदों के रामपुरा रोड निवासी प्रभप्रीत के साथ की थी। उसकी बेटी पीएनबी में मैनेजर थी। दामाद भी बैंक में ही काम करता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। वे लोग बड़ी कार की मांग कर रहे थे, जबकि उन्होंने शादी में छोटी कार दी थी। वीरवार शाम छह बजे को उनके नाती का फोन आया तो उन्होंने वीडियो कॉल कर देखा कि हरप्रीत कौर फर्श पर पड़ी है और उसके पास कोई नहीं है। रविंद्र ने बताया कि उन्होंने दोबारा से दामाद तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के पास फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया। दोबारा से रात नौ बजे फोन किया तो पता चला कि बेटी ने जहर खा लिया है। वह पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल है। जब वह पानीपत अस्पताल में पहुंचे तो हरप्रीत कौर की मौत हो चुकी थी। रविंद्र ने कहा कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर मृतका के पति प्रभप्रीत, सास सुखविंद्र कौर, ननद राजबीर कौर व अमनदीप कौर तथा उनके पतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी अब्बास खान ने कहा कि पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर सभी छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

हरप्रीत कौर का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें