14जेएनडी24: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद । कॉलेजों में स्नातक में दाखिला लेने के लिए दूसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम आए हैं उनके पास फीस जमा करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद खाली बची सीटों पर 17 जुलाई को कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी। कॉलेजों में अभी भी 30 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा सीटें बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल, फिजिकल साइंस व ऑनर्स विषयों में बची हुई है।
दूसरी मेरिट लिस्ट में राजकीय कॉलेज में 344 विद्यार्थियों का नाम आया था। इन विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक फीस जमा करनी थी। पहली मेरिट लिस्ट में विभिन्न कॉलेजों में जहां उच्चतम मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत से ऊपर थी तो दूसरी मेरिट लिस्ट में यह 85 से 90 प्रतिशत तक रही। दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद भी बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल और बीकाम में खाली सीटें बची हैं। राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि उनके कॉलेज में निर्धारित 1550 सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 914 सीट खाली थीं, जिसमें से 344 विद्यार्थियों का नाम आया है। दोनों मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेज में खाली सीटें बच जाएंगी। जिले के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में साढ़े 11 हजार सीटें हैं।
14जेएनडी24: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद