फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रदीप नैन के परिवार को मिलेगी एक करोड़ सहायता राशि : मुख्यमंत्री

Mon, 15 Jul 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी26 : राजगढ़ गांव के पास हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को गांव जाजनवाला में शहीद प्रदीप नैन के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा के उन वीर जवानों पर गर्व है, जो देश के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रदीप के शहीद होने का दुख सभी को है, लेकिन उन्होंने जिस बहादुरी का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किया, यह सभी के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता नीति के अनुसार शहीद प्रदीप नैन के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि तथा अनुकंपा आधार पर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उनके साथ पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी सुमित कुमार, गांव के सरपंच जनक नैन, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन भी रहे।
विज्ञापन

शौर्य चक्र या कीर्ति चक्र देने की मांग की
गांव जाजनवाला के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शहीद प्रदीप नैन को शौर्य या कीर्ति चक्र देने की मांग की। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप जमीन समेत या फिर मंडी टाउनशिप में एससीओ देने, माता-पिता व पत्नी को बराबर वित्तीय सहायता देने व गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद प्रदीप नैन के नाम से करने की मांग की। संवाद

14जेएनडी26 : राजगढ़ गांव के पास हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें