फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी और सास से तंग आकर युवक ने जहर निगलकर दी जान

Fri, 01 Nov 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर बराह खुर्द गांव के युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बहू और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बराह खुर्द गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा देवेंद्र चार साल से पटियाला चौक के पास स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी की डिलिवरी पॉर्टनर की टीम में लीडर का काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव की रहने वाली महक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही बहू महक और समधन मुकेश उनके बेटे को प्रताड़ित करने लगीं। देवेंद्र पर गांव के बजाय शहर में रहने के लिए दबाव बनाने लगीं। उनकी समधन ने बेटे को कई बार धमकाया। बहू उनके बेटे को समय पर खाना नहीं देती थी। इससे उनका बेटा काफी परेशान रहने लगा था। 30 अक्तूबर दोपहर को उनके पास ई कॉमर्स कंपनी के डिलिवरी पार्टनर के मैनेजर ढाठरथ निवासी साहिल का फोन आया कि देवेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसको उपचार के लिए जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बाद में इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
धर्मबीर ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी पत्नी महक और सास मुकेश से परेशान होकर आत्महत्या की है। धर्मबीर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने महक तथा मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें