फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

निशाना न चूके इसलिए हत्या करने से पहले राहुल ने किए थे 17 राउंड फायर
पुलिस ने आरोपी को किया अदालत में पेश, अदालत ने भेजा दो दिन के रिमांड पर
आरोपी से पुलिस ने बरामद किए दो अवैध पिस्तौल और 80 कारतूस
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। पांच दिन पहले गांव हाडवा निवासी किसान सतप्रकाश की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। हत्या जमीनी विवाद में की गई थी। हत्या से पहले गांव हाडवा निवासी सतबीर के बेटे राहुल ने 17 राउंड फायर किए थे, ताकि उसका निशाना न चूके। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सतबीर को जेल भेज दिया। जबकि उसके बेटे राहुल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी राहुल से दो अवैध पिस्तौल और 80 कारतूस बरामद किए हैं।
एएसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि 22 जुलाई को गांव हाडवा निवासी किसान सतप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के भाई विजय प्रकाश की शिकायत पर गांव के ही सतबीर, उसके तीनों बेटों राहुल, जगफूल, रविंद्र व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम को राहुल तथा उसके पिता सतबीर को सफीदों बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई आल्टो कार, दोनों के पास से दो अवैध पिस्तौल और 80 कारतूस बरामद किए हैं। हत्या करने से पहले राहुल ने 17 राउंड फायर किए थे, ताकि उसका निशाना चूक न जाए। आरोपियों को अवैध पिस्तौल मुहैया करवाने वाले उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक अन्य युवक का नाम सामने आया है। जल्द ही पुलिस उसे भी काबू कर लेगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों का सतप्रकाश उर्फ सत्तू के साथ जमीनी विवाद चला हुआ था। इसकी अगली सुनवाई तीन 3 अगस्त को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही राहुल व उसके साथियों ने मिलकर सतप्रकाश की हत्या कर दी। मृतक के भाई विजय प्रकाश का कहना है कि उसके भाई ने रोझला माइनर के समीप जमीन ठेके पर ली हुई है, जिसमें वह धान की रोपाई करने के लिए धान की पौध को लेकर बाइक पर खेतों की तरफ जा रहा था।
फोटो कैप्शन
27जेएनडी 33 : पुलिस गिरफ्त में आरोपी राहुल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें