फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर

Wed, 03 Apr 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। गांव नगूरां स्थित असंध-कैथल बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


गांव बधाना निवासी कुलदीप अपनी 8 वर्षीय बेटी वंशिका को बाइक पर लेकर नगूरां के असंध-कैथल बाईपास से घर जा रहे थे। बाईपास के टी प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वंशिका की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें