जींद। एक कॉलोनी की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास, देवर पर छेड़छाड़ तथा सास व पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, देवर, सास व ससुर ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की। ससुर पर दुष्कर्म करने का प्रयास व देवर पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए। एएसआई रीना ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद