फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की मौत की खबर देने परिजन खेत में गए वहां बेटा मिला मृत

Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव रामनगर में शनिवार को बाप-बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। बुजुर्ग की मौत उसके घर पर बीमारी के चलते हो गई, जब परिजन मौत के बाद खेतों में पानी दे रहे मृतक के बेटे को बुलाने के लिए गए तो वह भी मृत पड़ा हुआ मिला।

दोनों की अचानक मौत होने के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाप-बेटे के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव रामनगर निवासी अमित (25) शुक्रवार रात को गेहूं की फसल में पानी देने के लिए खेतों में गया था। इसी दौरान सेना से सेवानिवृत्त हरिचंद (75) की लकवे की बीमारी से ग्रस्त होने के चलते मौत हो गई।

हरिचंद की मौत के बाद जब उसके परिजन उसके बेटे अमित को खेतों में बुलाने के लिए गए तो वह भी खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
 अमित की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में मातम छा गया। एक साथ बाप-बेटे की मौत की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक अमित के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि उसका ताऊ हरिचंद (75) फौज से सेवानिवृत्त था। हरिचंद कई वर्षों से लकवे की बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह हरिचंद की बीमारी के कारण मौत हो गई।

अमित को पिता मौत की सूचना देने के लिए गांव के लोग खेतों में गए तो वहां अमित मृत पड़ा मिला। अमित की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

रामनगर निवासी हरिचंद और उसके बेटे अमित की एक साथ मौत से परिवार को हिलाकर रख दिया। परिजनों के अनुसार मृतक हरिचंद के दो बेटे हैं। मृतक अमित उसका सबसे बड़ा बेटा था और उसकी शादी हो चुकी है उसके दो बच्चे हैं। जिन कंधों पर हरिचंद की अर्थी चलनी थी, लेकिन वही कंधे अपने पिता की अर्थी के साथ ही चले। मृतक बाप-बेटे की अंतिम यात्रा में ग्रामीण काफी संख्या में शामिल हुए और दोनों की चिताओं को एक साथ ही अग्नि दी तो ग्रामीणों के आंखों में आंसू निकल आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें