फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे किया जाम

विज्ञापन
अनाज मंडी के बाहर नेशनल हाइवे पर जाम लगाते किसान। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा अनाज मंडी में किसानों की पीआर धान को खरीदने से मना किए जाने पर गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। किसानों द्वारा जाम लगाए जाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश व रोहतक रोड चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को जाम खुलवाने के लिए मनाने का प्रयास किया। बाद में मार्केट कमेटी सचिव द्वारा बोली शुरू करवाए जाने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए आए किसान जय भगवान, राजबीर, सुभाष, जितेंद्र, अनिल, रामकुमार, प्रदीप, धर्मबीर इत्यादि ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी फसल मंडी में पड़ी हुई है, लेकिन खरीद एजेंसियां कोई न कोई बहाना बनाकर फसल को खरीद करने से मना कर देती है। इसके चलते वह कई दिनों से मंडी में ही फंसे हैं और उनका खेतीबाड़ी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जब हैफेड के अधिकारी फसल की खरीद के लिए मंडी में पहुंचे तो हैफेड के अधिकारियों ने उनकी फसलों को खराब बताते हुए खरीद करने से मना कर दिया। इसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसान अनाज मंडी के सामने स्थित दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर उतर आए। किसानों द्वारा हाइवे पर जाम लगाए जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी सचिव व रोहतक रोड चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बोली को सुचारु रूप से शुरू करवाने का आश्वसान देकर किसानों को जाम खोलने के लिए मनाया।

धान की फसल की खरीद को लेकर किसानों व खरीद एजेंसी के अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर किसानों ने जाम लगा दिया। बोली को सुचारु रूप से शुरू करवा दिया गया है। बोली शुरू होने के बाद तुरंत बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, सचिव
मार्केट कमेटी, जींद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें