फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को अब मिलेगी आठ हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि

Fri, 04 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए किसानों को अब आठ हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पहले सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलती थी। इसके साथ-साथ किसानों को सहकारी बैंकों से जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन


एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि हरको बैंक और अन्य सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को फसली ऋण सात प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाता है, परंतु यह ब्याज की राशि चार प्रतिशत हरियाणा सरकार की ओर से और तीन प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से वहन की जाती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सब्सिडी देकर टपकन व फ व्वारा सिंचाई प्रणाली को अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें