फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोर्ट कर्मी ने जहर निगल दी जान, डीएसपी और दो एसआई पर धमकाने के आरोप

Fri, 04 Apr 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी13-मृतक राजेश।
विज्ञापन
जींद। जिला अदालत की समन ब्रांच में तैनात अर्दली ने डीएसपी और दो सब इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मरने से पहले अर्दली ने एक वीडियो बनाया है। इसमें डीएसपी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खरकरामजी निवासी राजेश (44) जिला अदालत की समन ब्रांच में अर्दली थे। बुधवार को संदिग्ध हालात में उन्होंने जहर निगल लिया। इसके बाद मोबाइल पर खुद की वीडियो बनाई। वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि मिर्चपुर निवासी एसआई नरेश, उसके साले बर्खास्त पुलिसकर्मी महावीर ने उसके खिलाफ साजिश रची है। आरोप है कि इन लोगों ने उससे कोर्ट से गलत तरीके से कागजात मंगवाए। धमकी दी कि अगर वह कागजात नहीं लाया तो उसे जान से मार देंगे। एसआई सुरेंद्र ने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोप है कि यह सब डीएसपी जितेंद्र राणा के दबाव में आकर किया गया है।
एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

राजेश का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने राजेश का शव लेने से इन्कार कर दिया। एसपी से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी राजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन संतुष्ट हुए और पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

वर्जन--मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता था और न ही कभी मिला हूं। न वह मेरे किसी मामले में गवाह रहा और न मुजरिम। उन्होंने मेरा नाम क्यों लिया मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-जितेंद्र राणा, डीएसपी
...........

-पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है।

-डॉ. सुनील, प्रभारी, सदर थाना जींद।

03जेएनडी13-मृतक राजेश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें