फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शंभू बॉर्डर से संदेश आने पर आगे बढ़ेंगे किसान

Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। दातासिंहवाला बॉर्डर पर शुक्रवार को पूरा दिन माहौल गरम रहा। हरियाणा की तरफ भारी पुलिस बल तैनात था तो पंजाब की तरफ किसान डटे हुए थे। हालांकि एक बार भी किसान बॉर्डर तक नहीं आए और न ही उन्होंने बॉर्डर पार करने की कोशिश की। किसान बॉर्डर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

हिसार रेंज के आईजी एवं एडीजीपी रवि किरण माटा ने दातासिंहवाला बॉर्डर का जायजा लिया और वहां तैनात अधिकारियों के साथ बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने उझाना और नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास भी बैरिकेड्स कर फोर्स को तैनात कर दिया है। उझाना और नरवाना के पास नेशनल हाईवे को सिंगल वे कर दिया है। वहां एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।
शुक्रवार को बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स तथा पुलिसबल की तैनाती के चलते छावनी में तबदील हुआ दिखाई दिया। बॉर्डर इलाके में हाईवे के दोनों और पैरामिलिट्री तथा पुलिस बल वाहन, टीयर गन से लैस वाहन, जेसीबी, क्रेन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं। जवानों का आगमन भी बॉर्डर इलाके में बना रहा।
विज्ञापन

आमजन तथा वाहनों पर बॉर्डर पर जाने की रोक जारी रही। बॉर्डर के दूसरी तरफ किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली खनौरी शहर तक पहुंच गई। पिछले दो-तीन दिनों में किसानों की संख्या भी तीन गुना बढ़ गई है। हालांकि किसान शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं।
शुक्रवार को दिल्ली कूच का फैसला लेने के बाद भी यहां पर किसानों की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दी। वे आम दिनों की तरह खाना बनाते और बैठक करते हुए दिखाई दिए। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात होने के चलते वाहनों को पदार्थ खेड़ा और हंसडेहर की तरफ डायवर्ट किया गया।
अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर फोर्स की कार्रवाई से किसानों के घायल होने और आंसू गैस के गोले छोड़ने की घटना निंदनीय है। उनके पास शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का संदेश आएगा तभी वह बॉर्डर पार कर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे, अन्यथा वह यहीं पर अनशन जारी रखेंगे। यदि अनशन के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो उनकी जगह पर दूसरा किसान अनशन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें