फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खनौरी बॉर्डर पर आज किसान करेंगे भूख हड़ताल

Tue, 10 Dec 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी38: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से मिलने पहुंचे पटियाला रेंज के डीआईजी। स्वयं
विज्ञापन
नरवाना। दातासिंहवाला (खनौरी) बॉर्डर पर 14वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों के हकों की मांग को लेकर खनौरी बॉर्डर पर लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन के 14वें दिन सोमवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण मंच पर संबोधित भी नहीं कर सके।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से डल्लेवाल का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। खनौरी बॉर्डर पर स्टेज से डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 124/95, शुगर 93, पल्स 87 है और उनका वजन 11 किलो कम हो चुका है, जो बहुत ज्यादा चिंता का विषय है। आमरण अनशन पर पटियाला रेंज के डीआईजी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत पता करने के लिए मोर्चे पर पहुंचे। इस दौरान डल्लेवाल ने कहा कि किसानों के हकों के लिए सरकार के साथ आरपार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि गारंटी कानून बनने और आखिरी सांस तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। दूसरे किसान नेताओं ने बताया कि दोनों मोर्चों के आह्वान पर देशभर में सांसदों के घरों के बाहर किसानों ने 12 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की और सांसदों से सवाल पूछा कि वह संसद में एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसानों को घरों में नजरबंद किया गया, ताकि वह सांसद के घर के बाहर धरना न दे सकें। किसान नेताओं ने बताया कि मंगलवार को खनौरी बॉर्डर पर कोई भी किसान खाना नहीं खाएगा और 11 दिसंबर को मोर्चे की मजबूती एवं जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए देशभर में सभी गांवों में धार्मिक स्थलों पर अरदास, प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन


सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार पर दबाव डालकर किसानों की मांगों को पूरा करवाए। पंढेर ने कहा कि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल थे, तब उन्होंने कहा था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर पैदल चल कर जाइए कोई नहीं रोकेगा। अनिल विज बोल रहे हैं यदि किसान इसी तरह से आगे बढ़ेंगे तो हमारी पुलिस इसी तरह से स्वागत करेगी। वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि दिल्ली से अनुमति लेकर दिल्ली जाएं। इन बातों पर पंढेर ने कहा कि भाजपा के केंद्र के मंत्री हो या राज्य के मंत्री सब अपने कंफ्यूज हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चों की किसानों की जो आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही है यह सब इसका कारण है।

09जेएनडी38: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से मिलने पहुंचे पटियाला रेंज के डीआईजी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें