फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्तर सब यार्ड में धर्मकांटा शुरू होने से किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
03जेएनडी21: छात्तर सब यार्ड में अंतिम चरण में चल रहे धर्मकांटे के कार्य को लेकर जानकारी देते हु
विज्ञापन
जींद। छात्तर सब यार्ड में धर्मकांटा शुरू जल्द शुरू होगा। धर्मकांटे के शुरू होने से किसानों को गेहूं के सीजन में वजन को लेकर सब यार्ड से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आढ़तियों, किसानों की मांग पर विधायक देवेंद्र चरतभुज अत्री की ओर से मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय अधिकारियों से बातचीत करके यहां पर धर्मकांटा मंजूर करवा कर कार्य शुरू करवाया था। धर्मकांटे का कार्य तेजी से चल रहा था ताकि सीजन में इसका लाभ किसानों को मिले।
छात्तर सब यार्ड में छात्तर के अलावा मांडी, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द, डाहोला, करसिंधु, गुरूकुल खेड़ा सहित आस-पास के गांव से किसान आते है। ओमदत्त डाहोला, विजय बंसल, राजू मोर, सतबीर, दरवेश, संजय ने कहा कि छात्तर सब यार्ड को बने काफी साल हो चुके है लेकिन यहां पर धर्मकांटा नहीं होने से किसानों को सब यार्ड से कई किलोमीटर दूर जाकर वजन करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक ने धर्मकांटे की मांग को पूरा करते हुए यहां पर निर्माण इसका शुरू करवाया। अब जल्द से जल्द धर्मकांटा शुरू होने की उम्मीद है जिससे किसानों को फसल के सीजन में लाभ मिलेगा। सब यार्ड में धर्मकांटा होने से किसानों को मंडी से दूर नहीं जाना पड़ेगा। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड के एसई से बातचीत हुई है। जल्द धर्मकांटा शुरू होगा। धर्मकांटा शुरू होने से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें