फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को गुणवत्ता युक्त खेती करने की दी सलाह

विज्ञापन
23जेएनडी25-प्रशिक्षण केंद्र परिसर सच्चाखेड़ा में आयोजित मेले में लगाई स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। किसान दिवस के उपलक्ष्य में पीएनबी किसान प्रशिक्षण केंद्र (एफटीसी) सच्चा खेड़ा एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण केंद्र परिसर में मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्या अतिथि बीके सीमा दीदी एवं अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर किया गया।
बीके सीमा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में खेती केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उपज की गुणवत्ता बढ़ाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज की ओर से विकसित शाश्वत यौगिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। बीके मीना व पशुपालन विभाग के सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. साधुराम शर्मा ने भी खेती में गुणवत्ता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ बलजीत लाठर तथा जिला विकास प्रबंधक जगतार सिंह ने जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, कम लागत में अधिक उत्पादन तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जैविक खेती से किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है। निदेशक हितेश कालड़ा ने किसानों को जैविक खेती से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं तकनीकी सहयोग के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की बीके मीना व बीके पूजा ने किसानों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाते हुए खेती को एक पवित्र एवं सतत जीवन पद्धति के रूप में अपनाने का संदेश दिया। अंत में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया। किसान मेला की अध्यक्षता पीएनबी एफटीसी सच्चाखेड़ा के निदेशक हितेश कालड़ा ने की। मंच संचालन बीके पूजा बहन ने किया।

23जेएनडी25-प्रशिक्षण केंद्र परिसर सच्चाखेड़ा में आयोजित मेले में लगाई स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें