फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए नियमों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
03जेएनडी25: मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर गेहूं खरीद को लेकर जारी नए निर्देशों का विरोध करते ह
विज्ञापन
नरवाना। नई मेला अनाज मंडी में शुक्रवार को फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान और पदाधिकारी मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

कार्यालय में सचिव के अनुपस्थित मिलने पर किसानों ने अन्य अधिकारियों से बातचीत की लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसान बाहर आ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने नए नियमों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई।
मीडिया से बातचीत करते हुए अभाकिस के प्रदेशाध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शनिवार तक नए नियमों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को नई मेला अनाज मंडी स्थित चौ. घासी राम रेस्ट हाउस में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संयुक्त किसान संगठनों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बलबीर सिंह ने कहा कि गेट पास से जुड़ी शर्तें किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने जैसे नियमों पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कई किसान ऐसे हैं जिनके ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं है या वे किसी अन्य साधन के जरिए फसल मंडी तक पहुंचते हैं। ऐसे में उनका गेट पास रोकना अनुचित है।
इस मौके पर बलजीत सिंह मांडी, बदन सिंह, बलजिंद्र सिंह, चंद्र भान, बलदेव सिंह ढाकल, सुरजन, अलबेल सिंह, मांगेराम खरल, सतबीर चोपड़ा, गंगा सिंह, इंद्र सिंह, निहाल सिंह, सत्ता, बलराज, रत्न सिंह चोपड़ा और सतबीर फौजी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें