फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
05जेएनडी03: निडाना गांव में किसानों को जागरूक करते हुए डॉ. धीरज पंघाल। स्रोत : किसान - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। निडाना गांव में किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग को लेकर जागरूक किया। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र जींद की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विस्तार विशेषज्ञ (मृदा विज्ञान) डॉ. धीरज पंघाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को कहा कि बेहतर पैदावार और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है। अधिक या कम मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग फसल के साथ-साथ मिट्टी की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
उन्होंने किसानों को नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने की सलाह दी और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और उर्वरक प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। अंत में किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें