फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बारिश में खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी को ज्ञापन सौंपते किसा? - फोटो : Jind
विज्ञापन
बारिश की वजह से 2018 में खराब हुई कपास की फसल की गिरदावरी होने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने पर उचाना खुर्द, पालवां, उचाना कलां, घसो, खेड़ी मंसानियां, भौंगरा, बुडायन, खापड़ व मखंड गांवों के किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पुरानी मंडी में किसान एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंचे। एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कार्यालय कर्मचारी सुनील को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पीएनबी में खाते हैं उनको अब तक मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सुबेर सिंह, रणधीर, अनूप, राकेश, नरेश, योगेश, संजू व मान सिंह ने कहा कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस चंडीगढ़ के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। किसानों ने पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था। कपास की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते खराब होने पर गिरदावरी होने के बाद प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को राशि दी जानी थी। जिन किसानों के पीएनबी बैंक में खाते हैं उनको राशि अब तक नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि एक हजार के करीब ऐसे किसान हैं, जिनमें खाते पीएनबी में हैं। इसको लेकर पीएनबी में जाकर पूछते हैं तो वे कहते हैं कि बीमा कंपनी के कर्मचारी से पूछे। कृषि विभाग में जाकर भी किसान शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। फसल के नुकसान के बाद मुआवजा दिए जाने के लिए राशि निर्धारित होने से उनको हुए नुकसान की कुछ भरपाई होने की उम्मीद थी। अब तक किसानों को यह राशि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें