फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पक्ष में मतदान करने वाले विधायकों के गांव में घुसने पर रोक

विज्ञापन
खटकड़ टोल पर धरने पर पहुंचीं आसपास के गांवों की महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। खटकड़ टोल पर किसानों का धरना शनिवार को 78वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजकुमार तारखां ने की। सर्वसम्मति से किसानों ने फैसला लिया कि विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने वाले विधायकों को गांव में नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा। ये लोग यदि गांव में किसी कार्यक्रम में आते हैं तो काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। विधायकों के लिए नो एंट्री के बैनर भी लगाए जाएंगे। धरने में खरकभूरा, पालवां, तारखां, सफाखेड़ी, घासो कलां, घासो खुर्द, सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, लोधर, अलीपुरा, करसिंधु, गुरुकुल खेड़ा सहित विभिन्न गांवों के किसान पहुंचे।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि 15 मार्च को निजीकरण विरोध दिवस मनाया जाएगा। उचाना, नरवाना, जुलाना, सफीदों व जींद में किसान रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 से तीन बजे तक धरना देंगे। सरकार की नीति निजीकरण को बढ़ावा देने की है, जिससे युवा बेरोजगार होंगे। एक साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात भाजपा ने की थी, लेकिन रोजगार देने की बजाए देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। जो किसान का नहीं है, वह किसी का नहीं हो सकता है। इस मौके पर सतबीर पहलवान, बिजेंद्र सिंधु, हरजिंद्र सिरसा, अमर लाल थुआ, प्रेम सिंह बांगड़, राजबाला, संतोष, सुनहरी करसिंधु, कमला, शीला, धनपति, सुरती, गंगा, बलराज नगूरां व भूपेंद्र जागलान मौजूद रहे।
18 मार्च को टीकरी बॉर्डर के लिए पैदल जत्था होगा रवाना
संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठन सीटू की संयुक्त बैठक भरत सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में खटकड़ टोल प्लाजा पर हुई। इसमें सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, कपूर सिंह, किसान सभा जिला प्रधान रोहताश नगूरां, खेडा खाप प्रधान सतबीर पहलवान, आजाद पालवां, अजय खटकड़, रामनिवास करसिंधु, सूरजमल, दीपक संगतपुरा, छाजू कंडेला, वीरेंद्र इंटक ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि 18 मार्च को खटकड़ टोल प्लाजा से युवाओं का पैदल जत्था दिल्ली के टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होगा। यह जत्था किनाना, गतौली व जुलाना से होते हुए 18 मार्च को किलाजफरगढ़ में रात का ठहराव करेगा। जत्थे में युवा किसान, महिलाएं व मजदूर शामिल होंगे। यह पैदल जत्था 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और वहां पर शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च को शहीदी दिवस सभी टोल प्लाजा तथा गांव-गांव में मनाया जाएगा। किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने कहा कि 19 मार्च को सभी अनाज मंडियों में प्रदर्शन किए जाएंगे तथा 26 मार्च को होने वाले भारत बंद में भारी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं व युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें