फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस बढ़ाने को लेकर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
धरने को संबोधित करते मास्टर बलबीर सिंह। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। किसानों ने गेहूं पर प्रति क्विंटल पांच सौ रुपये बोनस और बिजली, पानी देने की मांग की। धरने की अध्यक्षता दातासिंहवाला गांव निवासी किसान रलदू सिंह ने की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उप-प्रधान मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में खरीफ की फसल को जलभराव व गुलाबी सुंडी से भारी नुकसान पहुंचा है। रबी की फसल में कई गांव में फसलों की बिजाई नहीं हो पाई है। दूसरे जिलों में मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो चुकी है, लेकिन नरवाना में अभी तक मुआवजा राशि जारी नहीं हुई है। गेहूं की फसल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अच्छी है। वहीं इस बार गेहूं का उत्पादन काफी कम हुआ है। इसके चलते किसानों को गेहूं पर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर नैन ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों ने कालवन गांव में किसानों पर केस दर्ज किए हैं। यह केस तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर किसान मोर्चा को आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान दलबीर सच्चाखेड़ा, निहाल सिंह, अनीता कर्मगढ़, कमलेश सच्चाखेड़ा, भतेरी ढाकल, रानी कलौदा, शीशपाल गुलाडी, रणधीर ईस्माइलपुर, नरेंद्र नेपेवाला, तालेराम हथो शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें