फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करते हुए किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तहसील कार्यालय परिसर में चल रहा किसानों का धरना बुधवार को 1555वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नफे सिंह मटोर ने की, जबकि संचालन सतबीर खरल ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते देश के किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।
उनका आरोप है कि ऐसे समझौतों से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा जिससे भारतीय किसानों की आय और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि अत्यधिक सब्सिडी प्राप्त विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आने से छोटे और मध्यम किसानों के सामने प्रतिस्पर्धा का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

इन समझौतों पर पर्याप्त सार्वजनिक चर्चा के बिना निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे किसानों में चिंता बढ़ रही है। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पुनर्विचार करने और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में सतबीर फौजी, सतबीर खरक, सतबीर गोयत, नरेश, जोगिंदर सिंह, निहाल सिंह, बलदेव सिंह ढाकल, जयपाल, रत्न सिंह चोपड़ा, चंद्रभान, इंद्र सिंह, साधुराम, हवा सिंह, राजपाल, रघुबीर सिंह, बलवान किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें