फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महर्षि लोमश स्कूल के खिलाड़ियों ने सॉफ्टबॉल और बेसबॉल में प्रथम

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी26-महर्षि लोमश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
उचाना। महर्षि लोमश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सॉफ्टबॉल और बेसबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया है। चेयरमैन गजे सिंह गिल ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की टीमों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य सतवीर कौशिक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें