फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहरी पानी की मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले किसान

Fri, 19 Jun 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नहरी पानी की मांग को लेकर वीरवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतपाल दलाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहरों में पानी बढ़ाने, समय पर पूरा पानी छोड़ने, ड्रेनों, रजबहों की सफाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान सुनील मलिक ने बताया कि भालौठ सब ब्रांच, कहानौर सब ब्रांच और इनसे निकलने वाली टिटौली माइनर, दुल्हेड़ा ब्रांच में पानी कम छोड़ने से किसानों और ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पहले नहर जितनी चलती थी अब उसमें कटौती की जा रही है। अब धान का सीजन शुरू हो चुका है और पानी की जरूरत है। गावों के जलघर सूखे पड़े हैं।
अधीक्षण अभियंता सतपाल दलाल ने आश्वासन दिया है जिले के किसानों की मांगों को शीर्ष अधिकारियों के समक्ष रखते हुए पानी की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला उपप्रधान प्रीत सिंह, बलवान सिंह, जोगेंद्र बनियानी, अशोक राठी, नरेंद्र मलिक, कमान सिंह, राय सिंह नेहरा, बलजीत खरक, बलबीर बल्हारा, सोमेश कुंडू व जयप्रकाश हुड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें