फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन क्षतिपूर्ति वसूली विधेयक के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन कर जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
विधेयक की प्रतियां जलाते किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने वीरवार को हरियाणा सरकार द्वारा आंदोलन क्षति पूर्ति वसूली विधेयक 2021 के खिलाफ लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन कर विधेयक की प्रतियां जलाई गईं। किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर आजाद सिंह दरियावाला व धर्मबीर घणघस की संयुक्त अध्यक्षता में धरना दिया।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार आम जनता के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। करोना का भय दिखाकर पहले कानून लाए गए, मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को चार कोड में बदल दिया, सार्वजनिक क्षेत्र को कौड़ियों के भाव बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बेचा जा रहा है। बिजली बिल 2020, नई शिक्षा नीति, न्यू ट्रांसपोर्ट बिल जनता पर थोपा जा रहा है। इसके खिलाफ पूरे देश की जनता, किसान आंदोलन के साथ आंदोलन पर उतर आई है।
उन्होंने संयुक्त मोर्चा द्वारा घोषणा किए गए आंदोलनों में 10 अप्रैल को केएमपी व केजीपी को 24 घंटे के लिए बंद करने के आह्वान को सफल बनाने की अपील की। 20 अप्रैल को चंडीगढ़ राज्यपाल के कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार, रविंद्र सिंधवी खेड़ा, शीलक राम, राजबीर सिंह, कर्ण सिंह, राजकुमार, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुशासन व संयम से किसान चला रहे हैं आंदोलन : बरसोला
खटकड़ टोल पर किसानों का धरना व सांकेतिक भूख हड़ताल जारी है। वीरवार को धरने की अध्यक्षता रामफल रूपगढ़ ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर जिले सिंह खटकड़, बारू साध, वेद प्रकाश शर्मा, सुनील काब्रच्छा व सत्ता खटकड़ रहे। किसानों द्वारा खटकड़ टोल के धरने पर संपत्ति क्षति वसूली विधेयक की प्रतियां जला कर रोष प्रकट किया। इस मौके पर सिक्किम सफा खेड़ी, कैप्टन भूपेंद्र, अनीश, नरेश, लीलू, हरिकेश, राजबाला, बबली, गीता, कविता, कमला, बिजेंद्र सिंधु, जयप्रकाश, टेकराम छापड़ा मौजूद रहे।

खटकड़ टोल के पास धरने पर बैठे किसान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें