फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रुपये छीनकर भाग रहा आरोपी पुलिस को कर रहा गुमराह

विज्ञापन
जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती घायल महिला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बैंक से पैसे निकलवाने के बाद घर जा रही महिला पर बिंडे से हमला कर युवक ने आठ हजार रुपये छीन लिए। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात के दौरान भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले क दिया। वहीं चोट लगने के कारण महिला बेहोश हो गई थी, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मालवी गांव निवासी पिंकी पैसे निकाल कर जा रही थी। इस दौरान युवक ने उसके सिर पर बिंडे से वार कर रुपये छीन लिए। पिंकी ने बताया कि उसका पति अमित महाराष्ट्र में फेरी लगाने का काम करता है। वह बैंक से आठ हजार रुपये निकलवाकर पुरानी अनाज मंडी में पहुंची तो एक युवक ने उसके सिर पर बिंडे से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। वहीं महिला को महिला को लोगों ने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने टांके लगाकर उसका इलाज किया। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को गुमराह कर रहा युवक
महिला पर हमला कर पैसे छीनने के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस को गुमराह कर रहा है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी के अनुसार युवक कभी खुद को फतेहगढ़ गांव का बता रहा तो कभी देवरड़। कभी-कभी तो किसी और गांव का बता रहा है। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
जुलाना में जहां पर यह वारदात हुई वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। इसके बावजूद भी जुलाना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन कोई न कोई लूट की वारदात हो रही है। बुधवार को भी वार्ड नौ निवासी महिला प्रिया के सिर में बदमाश ने चोट मारकर 30 हजार रुपये छीनने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया था। एक सप्ताह पहले भी बदमाशों ने एक आढ़ती से एक लाख 80 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे।

लोगों की गिरफ्त में महिला पर हमला करने वाला युवक। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें