जींद-कैथल मार्ग पर चुहड़पुर गांव में जाम लगाते किसान। संवाद
- फोटो : Jind
अलेवा। गाजीपुर बॉर्डर पर वीरवार रात पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध स्वरूप चांदपुर (चुहड़पुर) और अलेवा के मुख्य चौक पर किसानों ने जाम लगा दिया। अलेवा चौक पर सुबह पांच से छह बजे तक तो चांदपुर में नौ बजे से 10 बजे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी राजकुमार और नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर रास्ता खुलवाया।
किसान राजबीर, सतबीर, रोहताश आदि ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर केंद्र सरकार के ईशारे पर दिल्ली में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर रात के समय कार्रवाई अन्याय पूर्ण है। केंद्र सरकार ने किसानों को बदनाम करने के लिए 26 जनवरी को साजिश रची थी। किसानों ने कहा कि शनिवार से हर परिवार से एक व्यक्ति दिल्ली के लिए रवाना होगा। आंदोलन पूरे जोश के साथ जारी है।