07जेएनडी13 : धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता। स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का 1267वां धरना मंगलवार को भी तहसील कार्यालय नरवाना में जारी रहा। इस दौरान धान खरीद में बदइंतजामी पर किसान भड़के हुए हैं।मास्टर बलबीर सिंह और राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने कहा कि प्रदेश में हुई हालिया बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं इसलिए सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करें।
मास्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार धान की खरीद को सुचारू रूप से करवाने में पूरी तरह नाकाम रही है। मंडियों में प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धान खुले में पड़ा है और बारिश के चलते भिगने से नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन इससे कोई सबक नहीं लेता।
किसान सभा ने कहा कि जलभराव के चलते लाखों एकड़ फसल पहले ही खराब हो चुकी है जिससे अगली फसलों की बुवाई पर भी संकट मंडरा रहा है। अब ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबत और बढ़ा दी है।
किसान सभा ने सरकार से तुरंत गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने, मंडियों में खरीद की व्यवस्था सुधारने और फसल को भीगने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान सभा राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी। आज के कार्यक्रम में किसान सभा के मौजूद रहे।