फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने ढाकल हेड से रजबाहा निकाले जाने की मांग

Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी26-विधायक देवेंद्र अत्री को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। संवाद - फोटो : आर्यन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उचाना। ढाकल हेड से रजबाहा निकाले जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा ने विधायक देवेंद्र अत्री को ज्ञापन सीएम के नाम सौंपा। ढाकल हेड पर किसानों ने रजबाहा निकाले जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने का एलान किया गया था।
विज्ञापन

यहां पर धरना शुरू करने के बाद इसकी जानकारी विधायक देवेंद्र अत्री को मिली। विधायक ने फोन पर बातचीत कर किसानों से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह उचाना में मुलाकात की। किसानों ने ढाकल हेड से रजबाहा निकाले जाने, सरकारी कॉलेज, पार्क निर्माण सहित विभिन्न मांगे मांग पत्र में लिखी तो उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की मांग की। विधायक ने सीएम के साथ मुलाकात करवाने का आश्वासन देने के साथ-साथ किसानों की मांग सीएम के संज्ञान में लाने की जानकारी भी दी। विधायक ने कहा कि जो मांगे रखी गई है उनको पूरा करवाने का प्रयास होगा। इस मौके पर बीरा करसिंधु, जोधा सेढा माजरा, जंगीर पालवां, मियां सिंह, उजाला, वेदप्रकाश शर्मा और धीरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें