फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट से निपटने के लिए जागरूकता और सहयोग आवश्यक : डीसी

Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बढ़ती हुई गर्मी के साथ पीने के पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खासतौर पर ऐसे क्षेत्रों में जो संवेदनशील हैं। जिला प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने प्रचंड गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

डीसी ने जिले में सभी जल संयंत्रों को पूरी क्षमता से संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा पैदा होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि जल संयंत्रों की कार्यक्षमता प्रभावित नहीं हो। जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है, वहां टैंकरों के माध्यम से तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
साथ ही बंद पड़े ट्यूबवेलों के स्थान पर नए ट्यूबवेलों की खुदाई का कार्य तेजी से किया जाए। आवश्यकता अनुसार बिजली जनरेटर की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जल आपूर्ति बाधित न हो।इसके अतिरिक्त, अवैध जल कनेक्शन और टुल्लू पंप जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए, क्योंकि ये व्यवस्था को असंतुलित कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें