10जेएनडी21-गिरदावरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन दिखाते हुए किसान। संवाद
जींद। भारतीय किसान यूनियन ने जिले में बारिश के कारण जलभराव से खराब हुई फसलों की गिरदावरी की मांग की। उन्होंने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवा किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सुनील चहल ने कहा कि जिले के किसानों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
बारिश के कारण कपास, बाजरा, धान अन्य सभी फसल पानी में डूब गई हैं। उन्होंने कपास की फसल के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर, रामफल, सत्यनारायण, प्रधान राजकुमार बिरौली, नवाब नरेश, नरेंद्र मौजूद रहे।