07जेएनडी13: मंडी में आई कपास, धान की फसल। संवाद
उचाना। किसानों को इस बार कपास के भाव बीते साल से अधिक मिल रहे हैं तो धान 1121 के भाव बीते साल से कम मिल रहे हैं। इन दिनों कपास के भाव कम से कम 6500 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 7465 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे है। बीते साल इन दिनों कम से कम 5411 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 6950 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे। ऐसे ही धान 1121 के भाव इन दिनों कम से कम 2500 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 4091 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे है। बीते साल इन दिनों कम से कम 4000 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 4725 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे थे।बाक्स
कपास कम तो धान की आवक हुई अधिक
इस साल सीजन में धान की आवक अधिक हुई है तो कपास की आवक कम हुई है। अब तक 47903 क्विंटल कपास की आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 76873 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल बीते साल के मुकाबले 28970 क्विंटल आवक कम हुई है। धान 1121 इस बार सीजन में अब तक 361210 क्विंटल आ चुकी है तो बीत साल इन दिनों 343126 क्विंटल आ चुकी थी।
इस साल बीते साल के मुकाबले 18084 क्विंटल अधिक धान की आवक हुई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि कपास की आवक बीते साल से कम है तो धान 1121 की आवक अधिक है। भाव कपास के अधिक है तो धान 1121 के भाव बीते साल से कम इन दिनों किसानों को मिल रहे है।