14जेएनडी04: किसानों के धरने पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग। स्रोत स्वयं
- फोटो : मैच खेलते खिलाड़ी।
जींद। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का स्वास्थ्य जाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री को किसानों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए। कई सालों से किसान अपनी मांगों को लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही है। पिछले किसान अंदोलन में भी लगभग 750 किसान शहीद हो गए थे और अब किसान आंदोलन में भी दो किसान अपनी जान गवां चुके हैं।
उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कि लगातार सेहत खराब होने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि वे पिछले 50 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। डल्लेवाल की सेहत काफी खराब होती जा रही है, जो चिंता का विषय है। सरकार किसान व आढ़तियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद किया जाएगा। जब सरकार किसान की फसल एमएसपी पर खरीदने की बात कर रही है तो केंद्र सरकार को फसल एमएसपी पर खरीद करने का कानून बनाने में क्या दिक्कत है।
हकीकत में किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं, जबकि धान का एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल था। सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान व आढ़तियों का नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अनाज पर आढ़तियों को कमीशन कम करके व कई अनाज पर कमीशन खत्म करके सरकारी मंडियां बंद करने पर तुली हुई है जो सरासर गलत है। सरकार को किसान की हर फसल मंडी के माध्यम से एमएसपी पर खरीदने का कानून बनाना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, कैलाश सिंगला, अनंत अग्रवाल, रमेश गर्ग, निरंजन गोयल, मोहित बंसल, बॉबी जिंदल मौजूद रहे।