फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में सोए किसान की कुत्तों के हमले से मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। खांडा गांव में बुधवार रात खेत में धान की रखवाली कर रहे किसान पर कुत्तों ने हमला कर दिया। किसान सतपाल (52) की कुत्तों के नोंचने से मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह जब आसपास के किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने सतपाल का शव पड़ा देखा और कुत्ते उसे नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


खांडा निवासी सतपाल के बेटे राॅबिन ने बताया कि दो एकड़ में धान की फसल तैयार थी। बुधवार रात पिता रोटी खाकर खेत में रखवाली करने गए थे। सुबह जब आसपास के किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने कुत्तों को उनके पिता पर झपटते देखा। लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की तो कुत्ते उनके ऊपर भी टूट पड़े और शव को घसीटने लगे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाया और सतपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में कुत्तों के नोंचने से मौत की पुष्टि हुई है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें