फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुजुर्ग की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
23जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में बुजुर्ग की हत्या करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने बुजुर्ग की हत्या मामले में वीरवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद निवासी साहिल के रूप में हुई है। मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
24 जून की रात गांव भिड़ताना में 62 वर्षीय रणधीर व उसका भाई सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार समेत अन्य परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू ने दर्जन भर बदमाशों को बुलाकर उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था।
रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पुलिस ने इस मामले में नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू को नामजद कर 10-12 के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें