फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को दो महीने का थमाया एक लाख रुपये से ज्यादा का बिल

विज्ञापन
बिजली का बिल दिखाता किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बिजली निगम ने शादीपुर के किसान सुनेहरा को दो माह का बिल एक लाख रुपये से ऊपर का थमा दिया। बिल ठीक करवाने के लिए किसान दफ्तर के चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी बिल को ठीक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुनेहरा ने बताया कि वह लगातार बिजली का बिल भर रहा है। उसका औसतन बिल दो माह में एक हजार रुपये से नीचे ही आता है। दिसंबर में भी उसने पूरा बिल भर दिया था। इस बार बिजली निगम ने उसे एक लाख नौ सौ 44 रुपये का बिल भेज दिया। किसान ने बताया बिजली निगम के कर्मचारियों की वजह से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब वह लगातार बिजली का बिल भर रहा है तो इतना बिल कैसे आ गया। उसका बिजली का लोड भी काफी कम है। दिसंबर में उसने 600 रुपये बिल भरा था। निगम ने बिजली बिलों में भी मीटर रीडिंग सही ढंग से नहीं दिखाई गई है। अब की बार निगम ने दो माह में 13150 यूनिट के बदले 100944 रुपये का बिल दे दिया। किसान ने विभाग से बिल ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें