फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में बनेगी सर छोटूराम की सबसे ऊंची प्रतिमा

विज्ञापन
चौधरी छोटूराम की प्रतिमा का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में दीनबंधू सर छोटूराम की जिले की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी, जिसका शिलान्यास रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। उपमुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि उनके बच्चे पढ़-लिखकर सिपाही नहीं बल्कि आईएएस, आईपीएस बनें। उपमुख्यमंत्री चौटाला जाट धर्मार्थ सभा द्वारा आयोजित सर छोटूराम जयंती समारोह में यह बात कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में चौधरी छोटूराम चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तथा देवीलाल चौक का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन पर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि जाट धर्मार्थ सभा बहुत अच्छा कार्य कर रही है। यदि सभा के लोग मिलकर कोई अच्छा कोचिंग सेंटर स्थापित करें तो सरकार उसमें सहयोग करेगी। इसके लिए या तो जाट धर्मशाला में ही जगह मिले या कोई अन्य जगह तलाशी जाय। जाट धर्मशाला के आसपास गांवों से लोग आकर बसे हैं। इनके बच्चे गांव से शहर में बनने तो अफसर आते हैं, लेकिन सिपाही बनकर रह जाते हैं। इसलिए युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कोई अच्छा कोचिंग सेंटर स्थापित किया जाए, ताकि देहात के बच्चे भी आईएएस, आईपीएस या अन्य अधिकारी बन सकें। जाट धर्मशाला में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित होनी चाहिए। यह सब आप लोग मिलकर करें। सरकार की तरफ से जो सहयोग होगा वह दिलाएंगे। चौटाला ने कहा कि उनके सामने जींद के मेडिकल कॉलेज की बात आई थी। उन्होंने खुद मेडिकल कॉलेज की फाइल को आगे बढ़ाकर उसके लिए 532 करोड़ रुपये मंजूर करवाए। जल्द ही जींद में 750 बेड का मेडिकल कॉलेज बनने शुरू हो जाएगा। इस मौके पर विधायक अमरजीत ढांडा, रामनिवास सूरजाखेड़ा, जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी, जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान वजीर सिंह सहारण, दयानंद कुंडू, संजय पवार, सुरेंद्र रेढू, तेजेंद्र ढुल भी मौजूद रहे।
जाट कॉलेज संस्था में भी हो भाईचारा
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जाट कॉलेज, आईटीआई व जाट स्कूल चलाने वाली जाट शिक्षण संस्था में कई वर्षों से अधिकारी इसके मालिक बन बैठे हैं। आपसी विवाद के कारण शिक्षा का स्तर गिर रहा है, इसलिए बैठकर आपसी बातचीत से जाट शिक्षण संस्थाओं का अपना प्रधान बनाएं और शिक्षा को बढ़ावा दें। इसके लिए एक अस्थायी कमेटी बनाकर चुनाव करवाए जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जाट धर्मार्थ सभा में आजतक सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जाते हैं, उसी प्रकार जाट शिक्षण संस्था में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें