फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में एक को किसान संगठन करेंगे जनसभा

Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा की एक सितंबर को उचाना में होने वाली जनसभा में जुलाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपाध्यक्ष सुरेश करसोला और वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र ने कहा कि भाजपा की नायाब सरकार अपनी पूर्ववर्ती सरकार के किए हुए फैसलों को बदलकर जनता के घावों पर झूठी मरहम लगाने की कोशिश कर रही है। राज्य में अफरा-तफरी का माहौल है। राज्यभर में कर्मचारी हड़ताल पर हैं या आंदोलनरत हैं। पूरे राज्य के मजदूर स्कीम वर्कर मंत्रियों के घरों पर जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं, परंतु सरकार आमने-सामने बैठकर समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। इस अवसर पर कश्मीर शामलों, दशरथ करेला, हरिकेश, कुलदीप, प्रवीण हथवाला, मुकेश देवरड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें