फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान संगठनों ने धरना देकर भिड़ताना टोल कराया फ्री

Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी23: ​भिड़ताना टोल पर अनि​​श्चितकालीन धरने पर बैठे मृतक के परिजन व किसान संगठनों के पदा​
विज्ञापन
जींद। जींद-सोनीपत हाईवे के भिड़ताना टोल पर किसान संगठनों ने शनिवार को सुबह 11 बजे ही टोल फ्री करवा अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना 25 अगस्त को टोल के मैनेजर सुमित सिवाच की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को संदिग्ध मानते हुए व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर दिया।
विज्ञापन

किसान नेता रवि आजाद ने बताया रोहतक के गांव भैणी बडाली निवासी सुमित सिवाच रक्षक जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे कंपनी में मैनेजर के पद पर डयूटीरत था। 25 अगस्त को बडौदा थाना इलाके में डयूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस दौरान कंपनी में मृतक के परिजनों का हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।
अब कंपनी ने सहायता करने से मना कर दिया है। इसके चलते उन्हें मजबूरी में टोल का फ्री करवाना पड़ा। परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि जब तक टोल कंपनी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक टोल फ्री रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं टोल प्लाजा मैनेजर ने बताया कि टोल को रक्षक कंपनी ने राधे कंपनी को बेच दिया है। मृतक के भाई रविंद्र ने बताया कि हादसे के बाद कंपनी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। अब कंपनी उसे अपना कर्मी न मान कर मुआवजा नहीं दे रही है।
जब तक मुआवजा नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा और टोल फ्री रहेगा। टोल को फ्री कराए जाने की सूचना पाकर सफीदों डीएसपी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की लेकिन परिजन तथा ग्रामीणों ने टोल फ्री के साथ धरने को जारी रखा।
किसान संगठनों की मांगें
परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजा, जिस टोल में उनकी हिस्सेदारी थी उनका 10 प्रतिशत कमीशन, 58 वर्ष की आयु तक पूरा वेतन दिया जाए। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना के मामले की दोबारा जांच करवाई जाए। दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज निकला जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें