फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज निकाला जाएगा ट्राॅली से बाहर

विज्ञापन
21जेएनडी22: ट्राली में लेटे हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। खनौरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की आमरण अनशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। दो दिन के उपचार के बाद अब सुधार हुआ है। इसके चलते आज डल्लेवाल को ट्राॅली से बाहर निकाला जाएगा। उनके शरीर को प्राकृतिक हवा और रोशनी की जरूरत है। आसपास की जगह को बैक्टीरिया-मुक्त करने के लिए विशेषज्ञों की टीम साफ-सफाई और दवाइयों का छिड़काव करवा रही है।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि मांगें पूरी होने तक जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन एवं आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी किसानों ने जीत के लिए एक पड़ाव पार किया है, आगे और मजबूती से आंदोलन जारी रखना है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में जिलास्तर पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई और जिला अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को मांगपत्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हजारों किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में बुधवार को एक दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें