फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के खिलाफ बुग्गी यात्रा निकाल रहा गांव ऐंचरा कलां का रविंद्र उर्फ रावण

विज्ञापन
21जेएनडी34-नशे के खिलाफ बुग्गी यात्रा निकालता हुआ रविंद्र उर्फ रावण।
विज्ञापन
सफीदों (जींद)। आमतौर पर गांवों में बुग्गी के अंदर मवेशी जुड़े हुए देखे होंगे, लेकिन गांव ऐंचरा कलां निवासी रविंद्र उर्फ रावण खुद को बुग्गी से जोड़कर समाज को नशामुुक्त बनाने का संदेश दे रहा है। रविंद्र उर्फ रावण की बुग्गी पीछे से खाली नहीं होती, बल्कि उसमें पराली भरी होती है। कई बार तो रविंद्र बुग्गी में बच्चों व लोगों तक को बैठा लेता है। इतने वजन के बावजूद भी वह बुग्गी को सहजता से खींचकर ले जाता है।
विज्ञापन

रविंद्र के इस कारनामे को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। रविंद्र की बुग्गी यात्रा जिस भी गांव से गुजरती है, वहां के लोग उसका स्वागत करते हैं और बड़े-बुजुर्ग उसे अपना आशीर्वाद व दुलार प्रदान करते हैं। इसके साथ कोई उसे दूध पिलाता है, कोई घी खिलाता है तो कोई उसे खाना खिलाता है। हर कोई रविंद्र के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहा है और लोग उससे प्रेरित भी हो रहे हैं।
रविंद्र उर्फ रावण पहलवान हैं और पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य के सुरक्षा गार्ड हैं। बुग्गी यात्रा निकाल रहे रविंद्र ने बताया कि वह नशामुक्त हरियाणा की परिकल्पना के साथ इस बुग्गी यात्रा को निकाल रहा है। उनकी सोच है कि हरियाणा नशामुक्त हो। वे जो बुग्गी में इतना भारी वजन खींच रहे हैं, उसके पीछे का कारण देसी खुराक है। उन्होंने अपनी 42 साल की उम्र में केवल दूध-दही व देसी खुराक ही खाई है। रावण ने बताया कि वह अभी तक गोहाना, मुडलाना, इसराना, नारा, मतलौडा, सफीदों, परड़ाना, खलीला, डराना, बाडौठी, जागसी, गंगाना व बिटाना सहित कई गांवों में घूम चुका है। वह धीरे-धीरे इस बुग्गी को खींचकर पूरे हरियाणा में जाकर नशे के खिलाफ अलख जगाएगा। उसके बाद पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल व दिल्ली में भी बुग्गी यात्रा निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा। रविंद्र ने बताया कि नशे में पड़कर युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं और परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। इस दृश्य को देखकर उनके मन में टीस हुई और उन्होंने यह बुग्गी यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। उसकी बुग्गी यात्रा के माध्यम से प्रेरणा लेकर काफी युवा नशे को छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
क्या कहते हैं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य
पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने बताया कि रविंद्र उर्फ रावण पिछले काफी समय से उनकी सुरक्षा में काम करता है। रविंद्र नशे के खिलाफ यह बुग्गी यात्रा निकालकर बेहद अच्छा कार्य कर रहा है। रविंद्र ने इस यात्रा के माध्यम से सफीदों क्षेत्र का नाम पूरे हरियाणा में रोशन किया है। उनकी शुभकामनाएं व सहयोग सदैव उसके साथ है। आज का युवा अपने मकसद से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। यह एक गंभीर समस्या है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज के नवनिर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें