फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को तंबू में किया शिफ्ट, उद्देश्य प्राकृतिक हवा और धूप की सुविधा देना

Wed, 22 Jan 2025 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

डॉक्टरों की एक टीम डल्लेवाल की सेहत पर नजर रख रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें बेहतर वातावरण मिले। किसानों और समर्थकों ने इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे किसान नेता की सेहत में सुधार होगा।
विज्ञापन
जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज ट्राली में बने तंबू से निकालकर बॉर्डर के पास जमीन पर बनाए गए टीन के तंबू में शिफ्ट किया गया। इस बदलाव का उद्देश्य डल्लेवाल को प्राकृतिक हवा और धूप की सुविधा देना है।

करीब 11:00 बजे उन्हें ट्राली के तंबू से निकालकर नए तंबू में स्थानांतरित किया गया, जहां से वे आसानी से धूप और हवा का लाभ ले सकें। इस दौरान किसान नेता ने किसानों से बातचीत भी की।

विज्ञापन


डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें बेहतर वातावरण मिले। किसानों और समर्थकों ने इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे किसान नेता की सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें