फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान नेता डल्लेवाल का अनशन 107वें दिन भी जारी

Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी68-ट्रॉली में विश्राम करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। स्रोत किसान
विज्ञापन
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 107वें दिन भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के आह्वान पर 15 और 16 मार्च को दक्षिण भारत में होने वाली किसान पंचायतों में एसकेएम के (गैर राजनीतिक) नेता काका सिंह कोटड़ा, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, लखविंदर सिंह औलख और अभिमन्यु कोहड़ शामिल होंगे।
विज्ञापन

15 मार्च को एसकेएम गैर राजनीतिक के दक्षिण भारत के संयोजक कुरबुरु शांताकुमार, जो चंडीगढ़ में भारत सरकार के साथ बैठक के लिए खनौरी से जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, कर्नाटक बंगलूरू में उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना जाएगा। 15 मार्च को बंगलूरू में ही एसकेएम (गैर राजनीतिक) की किसानों के साथ बैठक होगी।
किसान नेताओं ने कहा कि 16 मार्च को तमिलनाडु में एसकेएम (गैर राजनीतिक) के नेता पीआर पांडियन के नेतृत्व में होने जा रही किसान पंचायत में भाग लेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा 17 मार्च को चंडीगढ़ में सम्मेलन करेंगे। इसमें विशेष रूप से कृषि विशेषज्ञ भी अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें