रोहतक। रिटौली में किसान ने स्प्रे पीकर जान दे दी। वहीं, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी की महिला राजबाला का शव नहर में मिला है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
जांच अधिकारी सदानंद ने बताया कि रविवार को रिटौली निवासी जोगेंद्र सिंह (37) खेत में गए थे। शाम को वापस आए तो स्प्रे पी लिया। परिजन पीजीआई ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मानसिक परेशान होने की बात कही है। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी राजबाला (47) रविवार सुबह परिजनों के साथ बेरी माता के मंदिर में गई थीं। वापस आने के बाद परिजन घर पर रह गए लेकिन राजबाला लापता मिलीं। जांच अधिकारी ने बताया कि राजबाला का शव मायना गांव के पास नहर में मिला। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक परेशान रह रही थीं।