फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद आधा घंटा देरी से पहुंचेगी फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी21-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से 15733 बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस का आवागमन होता है। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रेलवे ने ट्रेन नंबर 15733 बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव किया है। नए टाइम टेबल अनुसार अब यह ट्रेन जींद जंक्शन पर पहले की तुलना में करीब आधा घंटा देरी से पहुंचेगी।
हालांकि बालूरघाट से सोनीपत तक ट्रेन के समय में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है लेकिन सोनीपत से आगे के स्टेशनों पर इसके समय में परिवर्तन किया गया है। इससे जींद, उचाना, नरवाना, टोहाना, जाखल, बरेटा, बुढलाडा और मानसा के यात्रियों पर असर पड़ेगा। पहले यह ट्रेन सुबह 7:28 बजे सोनीपत पहुंचती थी और वहां दो मिनट के ठहराव के बाद गोहाना होते हुए सुबह 9:18 बजे जींद पहुंचती थी।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन 9:40 बजे उचाना, 9:54 बजे नरवाना, 10:18 बजे टोहाना, 10:31 बजे जाखल, 10:45 बजे बरेटा, 11:00 बजे बुढलाडा, 11:15 बजे मानसा और दोपहर 12:55 बजे बठिंडा पहुंचती थी लेकिन संशोधित समय के अनुसार अब ट्रेन सुबह 7:33 बजे सोनीपत पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद यह 9:52 बजे जींद, 10:10 बजे उचाना, 10:24 बजे नरवाना, 10:46 बजे टोहाना, 10:59 बजे जाखल, 11:13 बजे बरेटा, 11:28 बजे बुढलाडा, 11:43 बजे मानसा और दोपहर 1:05 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यानी जींद तक आते-आते ट्रेन करीब 34 मिनट देरी से पहुंचेगी जबकि आगे के सफर में कुछ समय को पूरा करते हुए बठिंडा लगभग दस मिनट की देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें