फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिन में एक परिवार पर दूसरी बार किया हमला

Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ढांडा खेड़ी गांव में एक परिवार के दूसरे परिवार पर तीन दिन में दूसरी बार हमले करने पर सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ढांडा खेड़ी गांव निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 जून की सुबह वह घर के बाहर गोबर डालने गई थी तो गांव का ही बंसी लठ लेकर उसके पीछे भागा। इस पर वह भागते हुए घर के आगे आई। बंसी ने लाठी से हमला कर दिया। बचाने के लिए उसकी ननद सुमन आई तो बंसी ने उसके भी सिर और पैर पर लाठी से वार किए। उसके बाद उसने दूसरी ननद को आवाज लगाई और वीडियो बनाने को कहा तो बंसी ने उस पर भी लाठी से हमला किया। इसमें उसकी ननद का भी हाथ टूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद बंसी, सुमेर, साहिल और बंसी की लड़की ने उन पर एक साथ हमला कर दिया। आरोपी घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान गांव के लोग बचाव करने के लिए पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने 18 जून को हमला किया था। इसकी भी एफआईआर दर्ज है। इसी रंजिश में उन्होंने फिर से हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें