फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तैराकी और वाटरपोलो में चमकी आस्था

विज्ञापन
23जेएनडी18 : आस्था तैराकी ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। आस्था ने प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर तैराकी व वाटरपोलो में शानदार प्रदर्शन किया है। 14 साल की उम्र में आस्था ने राष्ट्रीय और राज्यस्तर पर उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
विज्ञापन

आस्था ने चैंपियंस एक्वाटिक्स एकेडमी, एचएल सिटी बहादुरगढ़ में 7 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 52वीं जूनियर और 60वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन कांस्य और दो रजत पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। आस्था ने 14 से 18 अप्रैल तक अजमेर के मेयो कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-क्लब अंडर-21 महिला वाटरपोलो लीग 2025 में भाग लिया।
आस्था ने एचएल सिटी बहादुरगढ़ में हुई 5वीं सीनियर वाटरपोलो महिला प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। आस्था राज्य और राष्ट्रीयस्तर पर तीन स्कूल नेशनल, एक जूनियर नेशनल में हिस्सा ले चुकी हैं। आस्था खेल महाकुंभ में भी चार बार गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं। परिवार और कोच राम ढुल का कहना है कि आस्था आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें